Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
08-May-2024 09:34 PM
By HARERAM DAS
DESK: नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में घिरे राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने सैम के इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सैम पित्रोदा के इस्तीफे पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि देश और मोदी जी को अपमानित करना कांग्रेस की सोची समझी रणनीति है।
सैम पित्रोदा ने देश के साथ-साथ मोदी जी को भी अपमानित करने का काम किया। जब देश की जनता इसे लेकर आक्रोशित हुई तब आनन-फानन में उन्हें अपना इस्तीफा देना पड़ गया। गिरिराज सिंह ने इसे लेकर राहुल और सोनिया गांधी को माफी मांगने को कहा है।
दरअसल, बुधवार को सैम पित्रोदा का एक बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने पूर्वी भारतीयों को चाइनीज और दक्षिण भारतीय लोगों को अफ्रीकन जैसे दिखने की बात कही थी। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम के नस्लीय टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई।
सैम पित्रोदा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो तुलना की है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूरी तरह से अलग करती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि “श्री सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है”।