ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

सड़क पर मदद किए बगैर आगे बढ़ जाना चिराग की फितरत नहीं, जानिए.. अब क्या हुआ

सड़क पर मदद किए बगैर आगे बढ़ जाना चिराग की फितरत नहीं, जानिए.. अब क्या हुआ

26-Aug-2022 02:22 PM

PATNA : नेताओं की चर्चा ज्यादातर मामलों में उनकी असंवेदनशीलता को लेकर होती है लेकिन बिहार में कुछ ऐसे नेता भी हैं जो मददगार वाली इमेज को लेकर सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसे ही नेताओं में चिराग पासवान का नाम भी शुमार होता है। चिराग सड़क पर चलते हुए अक्सर मुश्किल में आए राहगीरों की मदद करने उतर जाते हैं। एक बार फिर ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली है। 



दरअसल, आज यानी गुरुवार को चिराग पासवान औरंगाबाद जा रहे थे। रास्ते में जब वह फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनकी नज़र फ्लाइओवर के नीचे पड़ी, जहां बाइक पर सवार महिला, पुरुष और उनके तीन महीने के बच्चे गिर गए थे। उन्हें देखते ही चिराग पासवान खुद को रोक नहीं सके और ड्राइवर से अपनी गाड़ी रोकने को कहा। एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कई बार लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। औरंगाबाद जाने के दौरान फ्लाइओवर के नीचे एक बाइक गिर गई, जिस पर सवार महिला, पुरुष और उनके तीन महीने के बच्चे को मामूली चोट आ गई। उन्हें देखते ही चिराग पासवान ने अपनी गाड़ी रोक दी और उनके पास चले गए। 



चिराग पासवान घटनास्थल पर पहुंचे और महिला, पुरुष और बच्चे का हाल जाना। आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब चिराग पासवान किसी की मदद के लिए आगे आए हों। इससे पहले भी वो अपने इसी अंदाज़ को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। अब एक बार फिर चिराग इन तीनो की मदद कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।