ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / सचिन पायलट को विधानसभा में नहीं मिली सीट, बागी विधायकों के साथ पीछे...

सचिन पायलट को विधानसभा में नहीं मिली सीट, बागी विधायकों के साथ पीछे की गैलरी में कुर्सी लगाकर बैठाया गया

14-Aug-2020 04:10 PM

JAIPUR: बगावत के बाद कांग्रेस के साथ आए सचिन पायलट का एक बार फिर अपमान हुआ. राजस्थान कांग्रेस में कभी नंबर दो पर रहे सचिन पायलट को विधानसभा में सीट नहीं मिली. उनको पीछे गैलरी में कुर्सी लगाकर बैठाया गया.

सचिन पालयट के साथ में उनके समर्थक विधायकों को भी यही हाल था. बताया जा रहा है कि यह यह साजिश के तहत सचिन पायलट के साथ किया गया. उनके खेमे को अलग-थलग करने की रणनीति बनाई गई थी. 

जब तक मैं हूं सरकार सुरक्षित

बगावत से पहले डिप्टी सीएम और राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सचिन पायलट ने खुद कहा कि जब मैं आया तो देखा की मेरी सीट पीछे लगी है. मैं आखिरी कतार में बैठा हूं. मैं जिस जगह से आता हूं वहा पाकिस्तान का बॉर्डर हैं और बॉर्डर पर मजबूत सिपाही तैनात रहता है. तब तक मैं हूं तब तक ये सरकार सुरक्षित है. पायलट ने इशारों-इशारों में बता दिया कि मैं हूं तो सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी है. अशोक गहलोत ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया.