ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / सात फेरों के वक्त अचानक गुल हो गई बिजली, घर जाकर देखा तो...

सात फेरों के वक्त अचानक गुल हो गई बिजली, घर जाकर देखा तो बदल गई दुल्हनें, फिर हुआ ये..

09-May-2022 04:15 PM

DESK: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में बिजली ने ऐसा खलल डाला कि सात फेरों से पहले अचानक बिजली गुल होने से दुल्हनें बदल गई और गलत दूल्हे के साथ दोनों के फेरे संपन्न करा दिए गए। जब दूल्हे अपनी दुल्हनों को लेकर घर पहुंचे तो पता चला कि दुल्हनें बदल गई हैं। जिसके बाद जमकर विवाद हुआ। हालांकि दोनों पक्ष की सहमति के बाद फिर से दुल्हनों के सही दूल्हों के साथ फेरे कराए गए। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान हो गया।


दरअसल, पूरा मामला उज्जैन के दंगवाड़ा गांव का है। इंगोरिया थाना क्षेत्र के दंगवाड़ा गांव निवासी भोला और गणेश  के साथ ऐसी अनहोनी हुई जिसे जानने के बाद हर कोई दंग रह गया। भोला और गणेश  की बरात उज्जैन के नलवा के पास असलाना गांव गई थी। यहां तीन बहनों की एक ही मंडप में शादी होनी थी। शादी के बाद विदा होकर दो बहनें दुल्हन बनकर बीते शुक्रवार को दंगवाड़ा पहुंची। जब गणेश की शादी निकिता से हो रही थी तभी अचानक बिजली चली गई थी।


इसी बीच दुल्हन बदल गई और निकिता के फेरे गणेश के साथ न होकर रामेश्वर के साथ हो गए। जबकि दूसरी दुल्हन ने गणेश के साथ फेरे ले लिए। दोनों के घूंघट में होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चला और हर कोई विवाह की रस्मों में मशगूल रहा। अगले दिन सुबह जब दुल्हनों की विदाई हुई और दूल्हें उनको लेकर घर पहुंचे तो हकीकत सामने आई।


जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों दूल्हे के घर वाले आपस में भिड़ गए। हालांकि बाद में पंडित ने फिर से दोनों दुल्हनों का सही दूल्हे के साथ फेरे करवा कर मामले को शांत कराया। इस बात को जानने के बाद हर कोई हैरान है।