बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
30-Apr-2022 11:10 AM
DESK : साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण रात 12.15 बजे से शुरू होकर सुबह 04.07 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नही दिखेगा। ऐसे में सूतक संबंधी नियमों का पालन करने की जरूरत नहीं है। तीन प्रमुख ग्रहों के दुर्लभ संयोग के कारण ज्योतिषविदों ने भारत के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी है। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा तो इसका असर भी नहीं पड़ेगा। लेकिन इसके बाद भी हमें कुछ सावधानियां अपनाने की जरूरत है।
ज्योतिषियों के मुताबिक इस ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और राहु का दुर्लभ संयोग बनेगा। इस संयोग पर शनि की भी दृष्टि होगी। सूर्य, राहु और शनि का प्रभाव होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। मेष राशि में ग्रहण विश्व भर में विस्फोट और युद्ध के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में चीन,जापान और बांग्लादेश की तरफ अधिक समस्याएं हो सकती हैं।
ज्योतिष बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को धार वाले औजार के इस्तेमाल से बचना चाहिए। लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही सूर्य की रोशनी में निकलने से बचें। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्यग्रमण के दौरान मेष, वृष, सिंह, तुला और मकर राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान का खास महत्व होता है। ग्रहण के बाद स्नान और दान करने से ग्रहण का दुष्प्रभाव कम होता है।इसके अलावा ग्रहण काल में लोगों को विशेष रूप से कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। आकाश की ओर नंगी आंखों से बिल्कुल न देखें। इससे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।