Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
14-May-2021 03:06 PM
DESK: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद अब एक और वैक्सीन अगले सप्ताह से मार्केट में मिलेगा। रूस से आई Sputnik-V वैक्सीन की कीमतों का ऐलान किया गया है। स्पूतनिक-V वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 995.40 रुपए होगी। इस बात की जानकारी देते हुए डॉ. रेड्डी ने कहा कि जब स्पूतनिक-V वैक्सीन का निर्माण भारत में शुरू होगा तब उसकी कीमत कम होगी। स्पूतनिक-V वैक्सीन की 1.50 लाख डोज भारत में उपलब्ध हैं।
रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक V की कीमत पर सस्पेंस खत्म हो गया है। डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरीज ने इसकी कीमत का ऐलान कर दिया है। भारत में इस रूसी वैक्सीन को बनाने वाली इस कंपनी के मुताबिक स्पूतनिक V की कीमत 948 रुपये प्लस 5% जीएसटी होगी। इसका मतलब है कि 948 रुपये के अलावा इस पर 5% GST यानी 47.40 रुपये GST चार्ज किया जाएगा। इस तरह एक डोज 995.40 रुपये की पड़ेगी।
भारत में अब तक दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इन वैक्सीन को केंद्र सरकार 250 रुपये में खरीदती है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों और खुले बाजार के लिए वैक्सीन की अलग कीमत रखी गयी है। केंद्र सरकार ने वैक्सीन कंपनियों को राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को भी टीके की बिक्री की अनुमति दे दी है। वैक्सीन का उत्पादन कर रही कंपनियां 50% वैक्सीन केंद्र सरकार को देगी वही 50% राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को बेच सकती हैं।
Sputnik-V वैक्सीन पर सरकार का कहना है कि मई के अंत तक 30 लाख और स्पूतनिक-V टीके की खुराक भारत पहुंचेंगी। साथ ही सरकार की देश में इस टीके का उत्पादन शुरू करने के लिए रेड्डी लेबोरेटरी के अलावा 5 अन्य कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। इनमें हेटेरो बॉयोफॉर्मा, विरचोव बॉयोटैक, स्टेलिस बॉयोफॉर्मा, ग्लैंड बॉयोफॉर्मा तथा पैनाशिया बॉयोटैक शामिल हैं। सरकार की कोशिश है कि जुलाई से देश में निर्मित Sputnik-V वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी।गमालया इंस्टीट्यूट ने दावा किया की कि स्पुतनिक-वी कोरोना के खिलाफ अब तक विकसित सभी टीकों में सबसे अधिक प्रभावी है। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने शुक्रवार को घोषणा की है कि स्पुतनिक वी वैक्सीन की आयातित खुराक की पहली खेप जो 1 मई को भारत में उतरी थी, उसे सेंट्रल ड्रग लेबोरटरी, कसौली से 13 मई को नियामक मंजूरी मिल गई है।