ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में रिश्तों की उलझी कहानी: जीजा-साली के अफेयर ने बनाया नया पारिवारिक समीकरण, दीदी बोली- एडजस्ट कर लेंगे तो पति बोला एक्सचेंज करो

Bihar News: दरभंगा में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग ने रिश्तों का नया समीकरण बना दिया। वायरल तस्वीरों के बाद साली ने जीजा के साथ रहने की ठानी, तो बहन ने सौतन बनना स्वीकार किया। पति ने भी चौंकाया अब पत्नी की बहन को पत्नी बनाना चाहता है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में रिश्तों की एक अनोखी और चौंकाने वाली कहानी सामने आई है, जहां जीजा-साली के बीच प्रेम संबंध उजागर होने के बाद पूरा परिवार उलझनों में फंस गया है। मामला तब सामने आया जब साली नेहा और उसके जीजा प्रवेश दास की कुछ प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।


नेहा की शादी संतोष दास से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद सब सामान्य था, लेकिन मजदूरी के लिए संतोष के पुणे चले जाने के बाद नेहा अकेलेपन का शिकार हो गई। इसी दौरान वह अपनी बहन पूजा के पति प्रवेश से मोबाइल पर बात करने लगी। मुलाकातें बढ़ीं और संबंध गहरे हो गए।


नेहा अक्सर मायके जाया करती थी, जहां प्रवेश उससे मिलने आता था। एक दिन संतोष ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें देख लीं और फौरन घर लौट आया। उसे पता चला कि नेहा अब अपनी बहन पूजा के घर में रह रही है। जब संतोष ने नेहा को घर चलने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और जीजा प्रवेश के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही।


इस पूरे विवाद पर जब पूजा से पूछा गया, तो उसने भी चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने कहा कि वह अपनी बहन को सौतन के रूप में स्वीकार कर लेगी। वहीं संतोष ने भी प्रतिक्रिया में कहा कि यदि नेहा प्रवेश के साथ रहना चाहती है, तो प्रवेश की पत्नी यानी पूजा भी उसके साथ रहे।


अब तक इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है, लेकिन यह अजीबोगरीब पारिवारिक उलझन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इस मामले के पीछे काम की तलाश में पलायन और अकेलेपन का दर्द भी सामने आया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता