ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar News: बिहार में सरकारी चावल की कालाबाजारी, गोदाम से 350 मीट्रिक टन चावल गायब; बोरियों में निकलीं ईंटें

Bihar News: कटिहार के तीनगछिया कृषि बाजार समिति के गोदाम में चावल की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। जांच में 350 मीट्रिक टन चावल गायब मिला, कुछ बोरियों में ईंटें भरी थीं। एजीएम के ड्राइवर की कार से 3 लाख नकद बरामद हुए।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के तीनगछिया कृषि बाजार समिति स्थित गोदाम में बड़े स्तर पर चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। एसडीएम आलोक चंद चौधरी ने गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम में छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।


जांच के दौरान पाया गया कि गोदाम में रखे गए 2950 मीट्रिक टन अनाज में से लगभग 350 मीट्रिक टन चावल गायब है। इतना ही नहीं, कुछ बोरियों में चावल की जगह ईंटें भरी मिलीं, जिनका वजन प्रति बोरी लगभग 50 किलोग्राम था।


एसडीएम ने मौके से एजीएम के निजी ड्राइवर ऋषि की स्विफ्ट डिजायर कार से 3 लाख रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में ड्राइवर ने स्वीकार किया कि यह रकम एजीएम की है। छापेमारी के समय गोदाम में एजीएम और मार्केटिंग ऑफिसर मौजूद नहीं थे, जिससे संदेह और गहरा गया।


एसडीएम आलोक चंद चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चावल की कालाबाजारी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता