ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Gaya News: गयाजी में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, दिखा देशभक्ति का अद्वितीय संगम

Gaya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गया में 500 मीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया और कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल के नेतृत्व में हज़ारों लोगों की भागीदारी ने देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश की।

Gaya News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gaya News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गया टाउन में आयोजित 500 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। प्रमुख समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया के नेतृत्व में और कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में शहर के हज़ारों नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण का सम्मान प्रमुख समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा का शुभारंभ रेड क्रॉस के सामने, राधे-राधे भवन से हुआ, जो गांधी मैदान, काशीनाथ, पीरमंसूर, जीबी रोड, टेकारी रोड होते हुए डालमिया बाज़ार धामिटोला पहुंची।


इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल ने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गया की जनता की एकजुटता और देशप्रेम का प्रमाण है। हम सभी का कर्तव्य है कि तिरंगे की शान और देश की एकता को हर कीमत पर बनाए रखें। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और अमर शहीदों को नमन किया गया।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता