ब्रेकिंग
NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहर

Bihar Crime News: बिहार के सरकारी स्कूल में पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों के बीच चाकूबाजी, दो लड़के घायल

Bihar Crime News: छपरा के जलालपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सर्वोदय हाई स्कूल में छात्रों के बीच झड़प हो गई। चाकू और फाइटर से हमला करने पर दो छात्र घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो छात्रों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा स्थित सर्वोदय हाई स्कूल-सह-इंटर कॉलेज में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कार वितरण के समय बच्चों के बीच आपसी झड़प हो गई। 


झगड़े में कुछ छात्रों ने चाकू और फाइटर जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दो छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


घायल छात्रों को इलाज के लिए जलालपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के लिए दो छात्रों को हिरासत में लिया है। वर्तमान में स्कूल और क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता