ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: पश्चिम बंगाल में बिहार के 11 लोगों की मौत से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुखी, मुआवजे का किया एलान

Bihar News: पश्चिम बंगाल के वर्धमान में हुए सड़क हादसे में मोतिहारी के 11 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का एलान किया।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम बंगाल के वर्धमान में दर्दनाक सड़क हादसे में मोतिहारी के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।


सीएम नीतीश कुमार की तरफ से आईपीआरडी ने एक्स पर लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्वी वर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच हुयी टक्कर में 11 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


उन्होंने इस घटना को काफी दु:खद बताया है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार के मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 


माननीय मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।“

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता