ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Khan Sir: स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटना के इस थाने में क्यों पहुंच गए खान सर? होने लगी यह चर्चा

Khan Sir: स्वतंत्रता दिवस पर पटना के पीरबहोर थाना पहुंचे मशहूर शिक्षक खान सर ने झंडोतोलन में भाग लिया और थाने से जुड़ा पुराना अनुभव साझा किया। एक महिला पुलिसकर्मी को BPSC क्लियर करने की टिप्स दी।

Khan Sir
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khan Sir: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के मशहूर शिक्षक खान सर शुक्रवार को पटना के पीरबहोर थाना पहुंचे और झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने थाने से जुड़ा अपना एक पुराना अनुभव साझा किया, जो लोगों के लिए काफी रोचक रहा।


कार्यक्रम के बाद खान सर ने बताया कि पहली बार किसी थाने में झंडोतोलन में शामिल हुआ हूं। उन्होंने बताया कि कभी गांधी मैदान में मेरा मोबाइल गुम हो गया था, तब सनहा दर्ज कराने पीरबहोर थाना आया था। उस समय थाना की हालत ठीक नहीं थी, बैठने की जगह भी नहीं थी लेकिन आज का थाना बहुत ही अच्छा और व्यवस्थित लगा।


इस दौरान थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी सानू प्रिया खान सर से BPSC परीक्षा की तैयारी को लेकर टिप्स मांगने पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि सर, हर बार एक-दो नंबर से मेरा BPSC छूट जाता है, कुछ टिप्स दीजिए। इस पर मुस्कुराते हुए खान सर ने कहा, मुझे नोटबुक दीजिए, इस बार आपका पक्का सिलेक्शन होगा। तैयारी में कोई कसर मत छोड़िए।


खान सर ने अपने आगामी सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वह गरीबों के लिए एक अस्पताल खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, इस हॉस्पिटल में गरीबों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। जैसे बाहर एक्स-रे के 200-300 रुपये लगते हैं, हमारे अस्पताल में सिर्फ 30-35 रुपये में होगा।


पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने कहा कि पहली बार जीवन में बहुत अच्छा लग रहा है कि खान सर जैसे व्यक्ति हमारे झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के लिए यह बहुत सकारात्मक संदेश है। वहीं एडीशनल SHO जावेद अहमद खान ने कहा कि आज भी हम खान सर के वीडियो से प्रेरणा लेते हैं। उनसे हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता