Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 01:42 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव में बिहार में सारण संसदीय सीट काफी हॉट मानी जा रही है। इस सीट से लालू प्रसाद ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां रोहिणी और बीजेपी के मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में दोनों तरफ से बयानबाजी तेज होती जा रही है। बीजेपी द्वारा नामांकन पर सवाल उठाने पर भड़की रोहिणी ने एनडीए उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी पर हमला बोला है।
दरअसल, सारण संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी ने पिछले दिनों कहा था कि चुनावी हलफनामे के अनुसार रोहिणी का पता पटना है, छपरा नहीं है। अगर वह चुनाव जीत गईं तो उनसे मिलने के लिए लोगों को अंतरिक्ष या सिंगापुर जाना होगा। रूडी के इस बयान पर अब रोहिणी ने पलटवार किया है। सोशल मीडिया एक्स पर रोहिणी ने अपनी भड़ास निकाली है।
रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “पराजित होने की प्रबल संभावना से ग्रसित लोग ही झूठे-भ्रामक प्रचार- प्रॉपगेंडा की आड़ में अपना कायरपन छिपाते हैं .. गलत नहीं कहा- माना और जाना गया है कि " खोखले बर्तन-खोखली चीजें ,खोखले लोग शोर ज्यादा मचाते हैं.. लड़ना है तो सामने से लड़ो, कब तक लड़ोगे डरे–छिपे”।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई बिंदुओं पर आपत्ति जताई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि रोहिणी आचार्य ने अपने नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र में कई तथ्यों को छिपाया है। उन्होंने शपथ पत्र में आय का सही ब्योरा नहीं दिया है। रोहिणी के नामांकन पत्र और शपथ पत्र में कई खामियां हैं। बीजेपी ने रोहिणी की नागरिकता पर भी सवाल उठाए हैं।