Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
12-May-2024 08:17 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में आज पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो है। पीएम का रोड शो आज शाम 7 बजे के करीब पटना के डाकबंगला चौराहा से शुरू होगा। यहां से न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य मोड़, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास निकलकर उद्योग भवन पर खत्म होगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे है। वहीं, पीएम के आगमन से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नरेंद्र मोदी से तीखा सवाल किया है। इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि अब बिहारी बुड़बक नहीं है।
लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए कहा है कि बोला था ना 𝟐𝟎𝟏𝟒 में? चीनी मिल खुलवाकर इसी मिल की बनी चीनी की चाय पिऊँगा। 𝟏𝟎 बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा? जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो? जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर 𝟏𝟎 वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो?
इसके आगे लालू यादव ने कहा कि जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने पर भी 𝟏𝟎𝟎 बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक नहीं दे सके? ऐसे प्रधानमंत्री रोड क्या चाहे गली-गली घूमकर नुक्कड़ नाटक भी कर लें, इससे बिहार को क्या फायदा होगा?
लालू यादव ने कहा कि बिहारी बुड़बक नहीं है। बिहार के लोग अच्छे से जानते है कि बिहार से 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 𝐌𝐏 लेकर बिहार की जगह सब कुछ गुजरात में ही किया और सब निवेश गुजरात ले गए। जबकि लंबे समय से बिहार में 𝐍𝐃𝐀 सरकार है। फिर 𝟓 साल बाद चुनाव में बिहार घूमने आते हैं। तीन चरण के मतदान में बिहार ने उन्हें सड़क पर ला दिया है। बाक़ी बचे 𝟒 चरणों में उन्हें गली-गली में चक्कर लगवा देगा। ई बिहार है बिहार!