पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
05-Apr-2024 07:20 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आज महागठबंधन में शामिल हो गई। वीआईपी प्रदेश में मोतिहारी, झंझारपुर और गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा आज राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने की।
वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि वीआईपी को तीन सीट मिली है लेकिन वीआईपी सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतने का काम करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में ही नहीं आने वाले चुनाव में बिहार में सरकार बदलेगी।
उन्होंने महागठबंधन में शामिल किए जाने पर सभी घटक दलों खासकर राजद को धन्यवाद देते हुए आभार जताया कि जब पार्टी बनाई थी, तब भी साथ मिला था और आज भी साथ मिला। उन्होंने कहा कि आज हमलोग इंडिया गठबन्धन का हिस्सा बने हैं और अभी आगे लड़ाई लड़नी है। हमलोग लालू प्रसाद की विचारधारा मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा हूं।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने जिस सरकार को बनाया उसमे से हमे ही बाहर कर दिया गया। मेरे विधायक खरीद लिए गए पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद दो सालों से संघर्ष कर रहा हूं। हमारी मांग एकमात्र है कि जब देश एक है, एक प्रधानमंत्री है तो फिर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद को आरक्षण है तो फिर बिहार, झारखंड में क्यों नहीं?
सहनी ने कहा कि भाजपा मजबूरी में मदद लेती है, लेकिन उसके बाद भूल जाती है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को जागरूक करने के लिए मेहनत की। लोगों के हाथ मे गंगा जल देकर संकल्प करवाया। प्रधानमंत्री ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दो लाख लोगों को भी रोजगार नहीं मिला। आज एससी-एसटी, ओबीसी के युवा सबसे अधिक बेरोजगार हैं।