मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
13-Jul-2022 11:21 AM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर बिहार के अलग-अलग पार्टी के नेता जहां उनका आभार प्रकट कर रहे हैं तो वहीं अब आरजेडी के एक नेता ने पीएम मोदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई बिरेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टूरिस्ट कह दिया है।उन्होंने कहा है कि टूरिस्ट भी आते हैं तो कुछ देकर जाते हैं और हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ टूरिस्ट बनकर आए और बिहार से लौट गए।
विधायक भाई बिरेंद्र ने आगे कहा कि पीएम मोदी को बिहार की धरती पर कदम रखते ही उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नही किया और न ही बेरोजगारी के मुद्दे पर वह कुछ बोल पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए था कि वे विशेष राज्य के दर्जे पर अपनी बात रखें। भाई बिरेंद्र ने आगे कहा कि जिस तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रयास से बिहार में जातिगत जनगणना शुरू होने जा रहा है, उसी तरह पूरे देश में जातिगत जनगणना हो और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री को बिहार की धरती से कर देनी चाहिए थी।
आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजधानी पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में शिरकत की और लगभग 2 घंटे बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले पीएम मोदी देवघर भी गए थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...