NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
11-Oct-2019 09:58 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: गोपालगंज में आपसी विवाद उस समय जानलेवा बन गया जब आरजेडी नेता अपने ही भाई को गोली मार दी. आपसी नोकझोंक के बाद सिकंदर कुशवाहा ने अपने ही भाई और पूर्व वार्ड पार्षद भाई सत्येंद्र कुशवाहा को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. इस गोलीबारी में एक युवक को भी गोली लग गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मामला आपसी विवाद का है जहां सिकंदर ने अपने लाइसेंसी राइफल से सत्येंद्र पर गोली चला दी. इस हमले में सत्येंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सत्येंद्र ने सिकंदर पर शराब का अवैध कारोबार करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जब उसने भाई को यह अवैध धंधा करने से मना किया तो उसने गोली मार दी.
वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी राजद नेता सिंकदर कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया.