ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी: लालू को कहा-आपने हाफ़ पैंट वाले...

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी: लालू को कहा-आपने हाफ़ पैंट वाले संघी को पैराशूट से चुनाव में उतारा

17-Apr-2024 04:38 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी छोड़ दी है. देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की कोई नीति नहीं रह गयी है. उनकी नियत भी ठीक नहीं है. तभी महागठबंधन ने बिहार में आरएसएस के लोगों को भी बुलाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है. देवेंद्र प्रसाद यादव ने झंझारपुर लोकसभा सीट पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. बता दें कि वे इस सीट से पाँच दफ़े सांसद रह चुके है. 


देवेंद्र प्रसाद यादव ने आज लालू यादव को अपना इस्तीफ़ा भेजा. उन्होंने लिखा है- राजद में जो राजनीति चल पड़ी है केवल 'राज' के लिये नीति जबकि राज और नीति दोनों का सामंजस्य होना लाजमी था. मैं ऐसा महसूस करने लगा हूँ कि इस तरह की राजनीति से नीति पूरी तरह नदारत हो चली है यानि सिद्धान्त के बिना राजनीति मतलब आत्मा के बिना मात्रा शरीर. 


कैसे-कैसे उम्मीदवार उतारे?

देवेंद्र प्रसाद यादव ने महागठबंधन में टिकट वितरण पर कड़ा एतराज़ जताया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी भी समाजवादी विचारधारा वाले कार्यकत्ता को पार्टी या महागठबंधन के तहत झंझारपुर का या दूसरे आधे दर्जन जगहों पर उम्मीदवार नहीं बनाया गया है. महागठबंधन में जैसे उम्मीदवारों का आयात किया गया है उनकी जगह पार्टी के मान्य विचारधारा वाले पार्टी के र्कमठ कार्यकत्ता या समर्पित नेता को पार्टी का टिकट दिया जाता तो मुझे कोई शिकवा-शिकायत नहीं हो सकती थी. 


देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि सांम्प्रदायिक शक्ति के पोषक दलों से पैराशूट से एक दिन में उतारकर उम्मीदवार बनाने की जो कार्य संस्कृति पनप गई है उसे पूरी तरह घुटन महसूस कर रहा हूँ और आश्चर्यचकित भी हूँ. मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब राजद में एक पल भी बना रहना असहज सा हो गया है. सांम्प्रदायिक शक्तियों के पोषक दलों के हाथ में मेरे द्वारा पांच बार सींचे गऐ समाजवादी धरती झंझारपुर को निलाम किया जा रहा है. मैं अपने ऐतिहासिक कर्म भूमि और जन्म भूमि झंझारपुर की समाजवादी धरती के साथ छल नहीं कर सकता. 


देवेंद्र प्रसाद यादव ने लालू यादव को लिखे पत्र में कहा है कि समाजवादी आन्दोलन को पुनःजीवित करने साथ ही राजनीति में राज और नीति दोनों का सामंजस्य बनाने के लिए वे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद के साथ साथ केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्वेच्छा से त्याग-पत्र दे रहे हैं.