पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Apr-2024 05:48 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। मोदी की गारंटी के जवाब में आरजेडी ने इस चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं को 24 जन वचन दिए हैं और हर वचन को पूरा करने का दावा किया है। आरजेडी के इस परिवर्तन पत्र में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने के साथ ही कई लोक लुभावन वादे भी किए गए हैं। आरजेडी की तरफ से जारी चुनावी घोषणा पत्र को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी के घोषणा पत्र में एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की जो बात कही गई है वह असल में एक तरह से सबकी जमीन हड़पने की तैयारी है। 2005 से पहले लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी 15 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे लेकिन कितने लोगों को नौकरी दी?
उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी ने अपने 15 साल के शासनकाल में कितने लोगों को नौकरी दिया, पहले आरजेडी को यह बताना चाहिए। नीतीश कुमार जब बिहार की सत्ता में आए तब करीब साढ़े सात लाख लोगों को नौकरी मिली है लेकिन आरजेडी के नेताओं को इसका क्रेडिट लेने का सुर सवार हो गया है। आरजेडी के पहले आईना में अपना चेहरा देखना चाहिए उसके बाद दूसरे पर कुछ बोलना चाहिए।