Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
13-May-2024 10:40 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव धीरे -धीरे समाप्ति की तरफ अग्रसर है। अबतक देश भर में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और चौथे चरण का मतदान जारी है। इसके साथ ही सातवें चरण के मतदान के लिए नामांकन भी जारी है। इसी कड़ी में सोमवार यानी आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से महागठबंधन प्रत्याशी मीसा भारती नामांकन करेंगी।
दरअसल, राजद प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं। पाटलिपुत्र में सातवें चरण में मतदान होना है। मीसा भारती ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मीसा भारती को जिताने के लिए उनके पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी यादव भी हुंकार भरेंगे। मीसा भारती पाटलिपुत्र से नामांकन दाखिल कर जनसभा को भी संबोधित करेंगी।
वहीं, नामांकन से पहले मीसा भारती ने ट्विट कर कहा कि, "आप सभी से सादर निवेदन है आप सभी श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान में आयोजित हमारी नामांकन सभा का हिस्सा बनें और अपनी दीदी, अपनी बेटी को अपना समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद दें। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद"। मीसा भारती के नामांकन करने के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जनसभा का आयोजन किया गया है। आज मीसा भारती नामांकन करेंगी, जिसके बाद सभा महागठबंधन के कई दिग्गज नेता सभा को संबोधित भी करेंगे।
आपको बताते चलें कि, पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती का मुक़ाबला रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यादव किसी ज़माने में लालू प्रसाद यादव के क़रीबी माने जाते थे। उस दौर में रामकृपाल यादव और मीसा भारती को 'चाचा-भतीजी' के तौर पर भी जाना जाता था। साल 2014 में पहली बार चाचा-भतीजी की यह जोड़ी चुनाव मैदान में आमने सामने थी, उस वक़्त भी रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को चुनावों में मात दी थी। दरअसल, रामकृपाल यादव ने 2014 में ही राष्ट्रीय जनता दल को छोड़ दिया था।