मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
30-Mar-2024 06:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह सहित देश की चार विभूतियों को मरणोपरांत 'भारत-रत्न' से सम्मानित किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समुदाय से आने वाले और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वालों का कभी सम्मान नहीं किया।
उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत-रत्न देने के लिए बिहार की जनता और विशेष कर राज्य के पिछड़े-वंचित वर्गों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। सुशील मोदी ने कहा कि आज इंडी गठबंधन में वही लोग हैं, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया या जिन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढावा देकर जननायक के आदर्शों को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद पद्म पुरस्कारों से लेकर भारत-रत्न तक, सभी नागरिक सम्मान उन लोगों को मिलने लगे, जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार और नि:स्वार्थ भाव से काम करते रहे। कांग्रेस राज में ये पुरस्कार एक पार्टी और एक परिवार के प्रति वफादार होने वालों तक सीमित थे। एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों को अधिक लोकतांत्रिक बनाया।