खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Nov-2022 11:19 AM
DESK : पूर्व नौकरशाह नए चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया है। अरुण गोयल 1985 बैच पंजाब कैडर के पूर्व आइएएस अधिकारी हैं। गोयल ने शुक्रवार को उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। जिसके बाद उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ चुनाव आयोग का हिस्सा होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी।
बता दें कि, गुजरात चुनाव के ठीक पहले अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। चुनाव से पहले यह एक अहम नियुक्ति है। मालूम हो कि, गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर वोटिंग एक और पांच दिसंबर को होगी। जबकि रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा। लेकिन, अब इसके पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति हुई है।
जानकारी के अनुसार, अरुण मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। गोयल मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं। वह पंजाब और केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इन्होने सिंचाई, ऊर्जा और हाउसिंग विभाग में लंबे समय तक प्रमुख सचिव की सेवा भी निभाई है।
गौरतलब हो कि, अरुण गोयल ने अपनी सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले ही त्यागपत्र दे दिया था। वह कई सालों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे और अभी प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। गोयल को 21 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन उनके इस्तीफे को पंजाब और केंद्र सरकार ने एक ही दिन में स्वीकार कर लिया गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...