बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
29-Jul-2023 04:38 PM
By First Bihar
DESK: पेट्रोल पंप पर बुलेट को पेट्रोल से नहलाने का रील बनाना यह युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर युवक ने इसे खुद अपलोड कर दिया जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इस युवक को शायद जरा सी भी इस बात की समझ नहीं है कि पेट्रोल पंप पर इस तरह की हरकत करने से कितना बड़ा हादसा हो सकता था। वह खुद को मौत को दावत दे ही रहा है दूसरों की जिन्दगी से भी खिलवाड़ कर रहा था। हालांकि उसकी इस गलती की सजा उसे अब पुलिस देगी।
मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की है जहां यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बुलेट सवार सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी बाइक को पेट्रोल से नहला रहा है। वह खुद पेट्रोल का नोजल लेकर बुलेट में पेट्रोल भरने लगता है। पूरी टंकी को फुल करने के बाद वह बुलेट को नहलाने लगता है।
उसकी यह करतूत वहां खड़े पेट्रोल पंप कर्मी देखते रहते हैं मानों कोई तमाशा हो रहा हो। इस दौरान बाइक का ऑनर इसका वीडियो भी बनवाने लगता है। बनाये गये रील को वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी कर देता है। इस बार वह एक और गलती कर बैठता है। सोशल मीडिया पर रील के वायरल होने के बाद इस वीडियो पर पुलिस की निगाहे जैसे ही गयी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
अब सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करने लगे हैं। युवक की इस करतूत को देख हर कोई हैरान है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मी के रहते युवक ने अपने हाथों पेट्रोल कैसे भरा। पेट्रोल पंप कर्मी ने युवक को नोजल क्यों किया। बाइक को पेट्रोल से नहलाता रहा और लोग तमाशा क्यों देखते रह गये। किसी ने ऐसा करने से युवक को क्यों नहीं रोका। इस तरह के कई सवाल अब उठने लगे है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
रील बनाने का नशा देखिये...
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 29, 2023
इसके चक्कर में पेट्रोल से बाइक को नहलाया
पेट्रोल पंप कर्मी देखते रहे तमाशा
किसी ने रोका नहीं नोजल थमा दिया
रील सोशल मीडिया पर डालते ही युवक हुआ गिरफ्तार pic.twitter.com/LwrsH8iaz9
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...