BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
26-Feb-2020 04:35 PM
RANCHI:रांची से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। रांची लॉ छात्रा गैंगरेप केस में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। मामले के सभी 11 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। सोमवार को कोर्ट इस मामले में सजा तय करेगा।
जज नवनीत कुमार की कोर्ट ने सभी 11 बालिग आरोपियों को दोषी करार दिया है। हालांकि एक नाबालिग आरोपी पर कोर्ट का फैसला नहीं आया। दोषी ठहराये गये 11 आरोपियों को अब सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में महज सौ दिनों के अंदर कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली। पिछले साल 26 नवंबर को राजधानी के कांके इलाके के संग्रामपुर में लॉ छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया गया था। इस मामले में 12 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक नाबालिग है।
बता दें कि पिछले 29 नवंबर को पीड़ित छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बस स्टॉप पर बैठकर बात कर रही थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार में सवार छह युवक वहां आये और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। सभी युवक नशे में थे और उनके पास हथियार भी था। छात्रा के दोस्त ने छेड़खानी का विरोध किया। इसपर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। फिर छात्रा को हथियार के बल पर जबरन कार में बिठाकर पास के गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। गैंगरेप से छात्रा बेहोश हो गई, लेकिन तब भी आरोपी नहीं मानें। उन्होंने फोनकर अपने छह और दूसरे दोस्तों को वहां बुला लिया। जिसके बाद उन छह युवकों ने भी पीड़िता के साथ गैंगरेप किया ।