ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / लॉकडाउन में कल से रमजान की शुरुआत, इस बार 14 घंटे 26 मिनट...

लॉकडाउन में कल से रमजान की शुरुआत, इस बार 14 घंटे 26 मिनट का होगा पहला रोजा

24-Apr-2020 07:32 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच कल से रमजान का महीना शुरू हो रहा है. देश भर में मुस्लिम समुदाय पहला रोजा शनिवार को रखेंगे. कोरोना संकट के बीच मुस्लिम समुदाय को रोजा रखना और अपने-अपने घरों से ही नमाज पढ़नी होगी. बिहार में सीएम नीतीश ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत को लेकर राज्यवासियों को मुबारकबाद दी. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सचेत रहने की सलाह दी.



केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय से लेकर तमाम राज्य सरकारों ने रमजान को लेकर निर्देश जारी किए हैं. इसके अलावा मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी मुसलमानों से अपील की है कि कोरोना की वजह से एहतियात बरतें और घर से नमाज-रोजा करें. बिहार के भी मुख्यमंत्री ने लोगों से इस बात की अपील की है कि रमजान के बीच सभी लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखें.


इमारत-ए-शरिया फुलवारीशरीफ की ओर से जारी रमजान के कैलेंडर के हिसाब से चांद दिखा तो इसबार पहला रोजा 25 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जोकि 03 बजकर 52 मिनट सुबह से 06 बजकर 18 मिनट शाम तक यानी कुल 14 घंटे 26 मिनट का होगा. वहीं शिया मुसलमानों के कैलेंडर के हिसाब से पहला रोजा 03 बजकर 48 मिनट सुबह से 06 बजकर 30 मिनट शाम तक का है.  इमारत-ए-शरिया के रमजान कैलेंडर के हिसाब से अंतिम रोजा 03 बजकर 28 मिनट सुबह से 06 बजकर 33 मिनट शाम तक का रहेगा. वहीं शिया मुसलमानों के रमजान कैलेंडर के हिसाब से अंतिम रोजा 03 बजकर 26 मिनट सुबह से 06 बजकर  45 मिनट शाम तक का रहेगा.


नमाज ईदैन कमेटी गांधी मैदान के सेक्रेटरी मौलाना मो. मिस्बाहुद्दीन ने बताया कि अगर शाबान महीने की 29 तारीख का चांद हुआ तो रोजा 25 अप्रैल यानी शनिवार से शुरू हो जायेगा. अगर 30 शाबान का चांद हुआ तो रमजान का रोजा रविवार से शुरू होगा. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी मुख्यमंत्री की अपील का समर्थन किया है.