बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2023 01:52 PM
By First Bihar
DESK : पूरा देश आज रामनवमी का पर्व मनाने में जुटा हुआ है। सभी मंदिर में सुबह से ही भगवान की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला इंदौर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।
मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए। फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। निगम अफसरों के मुताबिक, बावड़ी 40 फीट गहरी है, उस पर लोहे की जाली थी। इसकी चौड़ाई एक कमरे के बराबर है। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर इसका निर्माण किया गया था। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगों के होने से जाली टूट गई और हादसा हो गया।
वहीं, इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम की जेसीबी अंदर पहुंची है। एक दीवार को तोड़ा गया है। लोगों को निकालने में दीवार की वजह से दिक्कत आ रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बावड़ी से अब तक 8 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बावड़ी में 13 लोग और सुरक्षित है, जिन्हें निकाला जा रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...