BIHAR NEWS: एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट पहनकर नेपाली युवक कर रहा था अवैध वसूली; यात्रियों ने पकड़ा , Bihar Politics News : ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार को विभाग से मिला टेंडर ! JDU विधायक ने खुद की सरकार पर उठाया सवाल तो मंत्री ने कहा - अगर ऐसा हुआ तो कर देंगे ... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में प्रवासी मजदूरों को लेकर हुआ हंगामा, अख्तरुल ईमान की मांग पर सरकार ने दिया बड़ा बयान Bihar Assembly : मुख्य सड़क से जुड़ेंगी गांव की सड़के? विस में राजद विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा - आपने 15 सालों में तो कुछ नहीं किया लेकिन हम ... Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी
03-Oct-2019 08:13 PM
PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव पिछले तीन दिनों से पटना के डीएम को फोन लगा रहे हैं लेकिन DM साहब उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. SDO फोन पर बात तो कर रहे हैं कि कोई काम नहीं कर रहे हैं. कोई अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है. रामकृपाल यादव अब कह रहे हैं कि अगर वे क्षेत्र में जायेंगे तो पब्लिक उन्हें मारेगी. वे करें भी तो क्या करें.
सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की जुबानी जानिये सुशासन का हाल
रामकृपाल यादव सत्तारूढ बीजेपी के सांसद हैं. उनकी जुबानी ही जानिये कि क्या है नीतीश के सुशासन का हाल. आज मीडिया से बात करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे लगातार पटना के डीएम को फोन कर रहे हैं लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा है. उनका पूरा क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है. वहां राहत का कोई काम नहीं हो रहा है. SDO ने फोन पर बात की लेकिन जब उन्हें साथ चलकर क्षेत्र का जायजा लेने को कहा तो SDO तैयार नहीं हुए. SDO ने कहा कि वे किसी अधिकारी को भेज देंगे लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा.
अब पब्लिक हमें मारेगी
रामकृपाल कह रहे हैं कि अब पब्लिक उन्हें मारेगी. वे जनप्रतिनिधि हैं इसलिए जनता के बीच जाना उनका काम है. लेकिन पानी में डूबी जनता को कहीं कोई राहत नहीं मिल रहा है. अब वो दिन दूर नहीं जब जनता उन्हें मारेगी. लेकिन वे करें भी तो क्या करें. कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. लोगों तक राहत पहुंचाना अधिकारियों का काम है पर अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं.
फिर खुली सुशासन की पोल
राजधानी पटना में जमे अधिकारी मुख्यमंत्री आवास की पसंद होते हैं. वे सत्तारूढ दल के बड़े नेता की कुछ सुनने को तैयार नहीं है. फिर आम लोगों के साथ क्या कर रहे होंगे ये कहने की बात नहीं है. रामकृपाल यादव ने सुशासन की फिर से पोल खोल दी है.