ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का PoK पर बड़ा बयान, 5 साल में जम्मू-कश्मीर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का PoK पर बड़ा बयान, 5 साल में जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदलने का वादा

14-Jun-2020 12:52 PM

DESK : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके( पाक अधिकृत कश्मीर) पर बड़ा बयान दिया है। जम्मू जनसंवाद रैली में वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया है कि एक दिन ऐसा वक्त आएगा कि लोग पीओके के लोग भारत में शामिल होना चाहेंगे।


राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले पांच साल में जम्मू कश्मीर की तस्वीर इतनी बदल देंगे कि पीओके से ही मांग होगी कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं, पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं, और जिस दिन ऐसा होगा उस दिन हमारे संसद का भी यह संकल्प पूरा हो जाएगा।


रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की सेना सीमा पर दुश्मनों की हर कायराना करतूत का जवाब दे रही है। उन्होनें कहा कि पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे और पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े दिखाई देते थे, लेकिन अब यहां सिर्फ भारत का तिरंगा शान से लहराता है।उन्होनें आतंकियों के हाथों मारे गए सरपंच अजीत पंडिता को भी श्रद्धांजलि दी।


राजनाथ सिंह ने कहा कि 1976 में आपातकाल के दौरान जब संविधान के 42वें संशोधन के माध्यम से सेक्युलर शब्द जोड़ा गया तो जम्मू-कश्मीर की विधानसभा ने यह शब्द J&K के संविधान में जुड़ने नहीं दिया। अब 370 समाप्त हो जाने के बाद जम्मू-कश्मीर सही मायनों में सेक्युलर हो गया है।


उन्होनें कहा कि  हमारे प्रधानमंत्री जी ने जनमन और जनमत का सम्मान करते हुए 100 दिनों के भीतर ही धारा 370 और 35A को समाप्त कर दिया। इतना ही नहीं पुराने जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट कर बरसों से पल रही जन आकांक्षाओं का भी सम्मान किया है।