बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Sep-2023 11:48 AM
By First Bihar
DESK: लोकसभा से पारित होने के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल को पेश किया। बिल पेश करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें संसद में आरक्षित करना बहुत बड़ा कदम है। महिलाओं को कौन सी सीट दी जाएगी, इसका फैसला आयोग करेगा।
दरअसल, संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में सबसे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट करने के लिए सभी सांसदों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 'मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में विश्वास पैदा करने के लिए धन्यवाद करता हूं। इस पवित्र काम को करने के लिए सभी ने सार्थक योगदान दिया। सदन के नेता के तौर पर सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं।'
बता दें कि महिला आरक्षण बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा होनी है। लोकसभा में यह बिल एक दिन पहले ही पास हो चुका है। पूरी उम्मीद है कि आज राज्यसभा में भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो जाएगा। बीजेपी ने इस बिल पर चर्चा के लिए 14 महिला सांसदों की एक टीम बनाई है। लोकसभा में विधेयक पक्ष में 454 वोट पड़े थे, जबकि इसके विरोध में असदुद्दीन ओवैसी 2 सांसदों ने वोट किया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...