ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

फुल हो गई रेलवे की बुकिंग, बिहार आने के लिए 18 मई तक टिकट उपलब्ध नहीं

फुल हो गई रेलवे की बुकिंग, बिहार आने के लिए 18 मई तक टिकट उपलब्ध नहीं

11-May-2020 08:41 PM

PATNA : लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने एक जोखिम भरा कदम उठाया है. सरकार की ओर से रेलवे का परिचालन 12 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है. रेल मंत्रालय की ओर से सभी 30 स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की गई है. इस लिस्ट में सभी ट्रेनों के नाम, नंबर और टाइमिंग दी हुई है. दिलचस्प बात तो ये है कि बिहार आनेवाली ट्रेनों की बुकिंग फुल हो गई है.


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 17 मई तक लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बीच करीब 45 दिनों के बाद रेलवे ने 12 मई से ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए तैयारी की है. इस बाबत रेल मंत्रालय ने IRCTC की वेबसाइट पर बुकिंग प्रक्रिया शुरू की. बुकिंग शुरू होने के चंद समय में ही बिहार आने के लिए सारी टिकटों की बुकिंग हो गई. IRCTC के मुताबिक शाम 6 बजे से बुकिंग प्रक्रिया शुरू हुई. लेकिन अब वेबसाइट पर बुकिंग नहीं हो रही है. 18 मई  यानी कि एक सप्ताह तक एक लिए सभी टिकटों की बुकिंग हो गई.


रेलवे के मुताबिक दस मिनट से कम समय में हावड़ा से दिल्ली चलने वाली ट्रेन के कोच में सीट फुल हो गया है. 15 जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी. बिहार के लिए 5 ट्रेनें दिल्ली से चलेंगी. रेलवे की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है. उस लिस्ट के मुताबिक हावड़ा-नई दिल्ली ट्रेन बिहार में गया जंक्शन पर रुकेगी. राजेंद्र नगर- नई दिल्ली ट्रेन पटना और राजेंद्र नगर स्टेशन पर रुकेगी. रेलवे की ओर से बिहार आने के लिए 3 और ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. डिब्रूगढ़- नई दिल्ली ट्रेन बिहार में किशनगंज, बरौनी और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी. अगरतला- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन बिहार में कटिहार, बरौनी और पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी. भुवनेश्वर - नई दिल्ली सफर के दौरान में बिहार में गया स्टेशन पर रुकेगी.




देश के 15 रूटों पर चलेंगी ट्रेनें -


दिल्ली से पटना


दिल्ली से रांची


दिल्ली से मुंबई


दिल्ली से जम्मू


दिल्ली से चेन्नई


दिल्ली से बेंगलुरु


दिल्ली से तिरुवनंतपुरम


दिल्ली से डिब्रूगढ़


दिल्ली से भुवनेश्वर


दिल्ली से सिकंदराबाद


दिल्ली से भुवनेश्वर


दिल्ली से मडगांव


दिल्ली से अगरतला


दिल्ली से बिलासपुर


दिल्ली से हावड़ा