NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
04-Jul-2020 10:31 AM
DESK: रेलवे ने काम करने वाले अपने स्टाफ के लिए एक राहत वाली खबर दी. रेलवे की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में किसी की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में कर्मचारियों की जॉब प्रोफाइल चेंज जरूर हो सकता है.
रेलवे डीजी एचआर ने आनंद एस खाती ने दावा किया है कि किसी की नौकरी नहीं जा रही है. जो बहाली को लेकर बाते हो रही है उसको लेकर गलत है. रेलवे में जो भर्तियां होने वाली है वह होती रहेगी. रेलवे भर्ती में कोई कटौती नहीं होगी.
कर्मचारी की बदल सकती है जॉब प्रोफाइल
खाती ने बताया कि तकनीकि कारण से रेल कर्मियों के जॉब प्रोफाइल बदल सकता हैं. ऐसे में कर्मचारी फिर से कुशल होंगे. रेलवे अपनी कमाई का 65 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ वेतन और पेंशन भुगतान पर ही खर्च कर देता है. वर्तमान में 12 लाख 18 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं. सुरक्षा श्रेणी में 72,274 और गैर सुरक्षा श्रेणी में 68,366 रिक्तियां अधिसूचित की है. बता दें कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया में यह अफवाह उड़ी थी कि रेलवे ने बहाली पर रोक लगा दिया है. कोई बहाली नहीं होने वाली है, लेकिन रेलवे के बयान के बाद यह बातें सिर्फ अफवाह साबित हुई है.