पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Mar-2024 07:03 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें कई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, वहीं पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव लगाया है। लेकिन, सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि इस लिस्ट के जरिए भाजपा ने विपक्ष के पीएम कैंडिडेट कहे जाने नेता यानी राहुल गांधी के खिलाफ भी अपना कैंडिडेट उतार दिया है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को केरल की शेष चार सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुकाबला करने के लिए वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इसके साथ ही पार्टी ने शिक्षाविद और श्री शंकरा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के एस राधाकृष्णन, और अभिनेता से नेता बने जी कृष्णकुमार को क्रमशः एर्णाकुलम तथा कोल्लम सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, भाजपा ने इस लिस्ट मेंकई दिग्गज नेताओं की छुट्टी कर दी गई है, वहीं पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव लगाया है। तीन सीटों पर घोषित उम्मीदवारों द्वारा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद वहां नए चेहरे दिए गए हैं। जिन प्रमुख नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है उनमें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, रामायण धारावाहिक के राम अरुण गोविल और कुछ घंटे पहले पार्टी में शामिल हुए नवीन जिंदल व रंजीत चौटाला हैं।
उधर, जिन प्रमुख नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारा गया है उनमें पार्टी ने मेनका गांधी पर एक बार फिर भरोसा जताया है, लेकिन उनके बेटे वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। कुछ घंटे पहले चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है, जबकि लोजपा से इस बार भाजपा के कोटा में आई नवादा सीट से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर उम्मीदवार होंगे।