ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / राहुल गांधी का महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज, अखिलेश यादव ने...

राहुल गांधी का महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज, अखिलेश यादव ने कहा.. चुनाव ख़त्म, महंगाई शुरू

22-Mar-2022 01:56 PM

DESK : पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है. देशभर में पहले से ही महंगाई चरम पर है. इस बीच पेट्रोल-डीज़ल के बाद आज घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ गये हैं. इसको लेकर आज लोकसभा में खूब हंगामा हुआ है. ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर एक तरफ जहां विपक्ष धरने पर है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है. 


राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, 'गैस, डीज़ल और पेट्रोल के दामों पर लगा लॉकडाउन हट गया है. अब सरकार लगातार कीमतों का विकास करेगी. महंगाई की महामारी के बारे में प्रधानमंत्री जी से पूछिए, तो वो कहेंगे थाली बजाओ.' 



इधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने विधानसभा चुनाव बीतने के बाद महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया.


सपा प्रमुख ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ''जनता को दिया बीजेपी सरकार ने महंगाई का एक और उपहार… लखनऊ में रसोई गैस सिलेंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार.चुनाव खत्म, महंगाई शुरू.''


news image


वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, 'सरकार यही करती है. अखिलेश यादव ने अपने कैंपेन को दौरान यह कहा था कि लोगों को अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि चुनाव के बाद ईंधन के दाम बढ़ जाएंगे. पता नहीं कौन इन्हें (बीजेपी) को सत्ता में लाया है.'