पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
13-May-2020 07:10 PM
PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का बिहार ने स्वागत किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज के जिन बिंदुओं को लेकर आज जानकारी साझा की है. उसके बाद बिहार के डिप्टी सीएम वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की एमएसएमई इकाइयों, कर्मियों और संवेदकों को केंद्र के आर्थिक पैकेज का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि कोरोना संकट के दौरान जारी लॉक डाउन से उबरने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से घोषित किए गए आर्थिक पैकेज से बिहार की एमएसएमई इकाइयां राहत महसूस करेंगी. बिहार में 5200 ऐसे प्रतिष्ठान है जहां लगभग 93000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं. इन सभी कर्मियों का वेतन 15000 से कम है. इन सब को केंद्रीय आर्थिक पैकेज का लाभ मिलने वाला है. इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ने कहा है कि बिहार में निर्माण कार्य में लगे संवेदकों को भी आर्थिक पैकेज का सीधा लाभ पहुंचने वाला है.
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि नब्बे हजार करोड़ की दी गई राहत कोष से बिहार की बिजली कंपनियां भी लाभान्वित होंगी. सुशील मोदी ने कहा है कि कर्मचारियों को ईपीएफ के तौर पर पहले 12 फ़ीसदी अपनी कमाई से देना पड़ता था, जो अब केंद्र सरकार अगले 3 महीने तक देगी. टीडीएस और टीसीएस में की गई 25% की कटौती का लाभ भी बिहार को सबसे ज्यादा पहुंचने वाला है.