पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 12:36 PM
NAWADA : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो लोगों को हैरान कर रही हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है. जहां असुविधा से नाराज 50 मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से फरार हो गए. सेंटर से मजदूरों के भागने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंचे अधिकारी फरार मजदूरों को वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
मामला नवादा जिले के आदर्श इंटर स्कूल सिरदला क्वारंटाइन सेंटर का है. जहां सुविधा नहीं मिलने से नाराज पचास से ज्यादा मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से भाग गए. मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मजदूर 6 दिन पहले ही किसी दूसरे राज्य से बिहार लौटे थे. प्रशासन की टीम ने इन्हें क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया था. मजदूरों का आरोप है कि अभी तक हमारे जरूरत का सामान नहीं मिला है. मजदूरों ने बताया कि लोग सुबह में ही दूसरे प्रदेशों से लौटकर आए हैं. दोपहर के बारह बज गए, लेकिन किसी को खाना तक नहीं दिया गया है. एक मजदूर ने बताया कि बसों से लाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया. एक सीट पर तीन लोगों को बिठा कर लाया गया है. रास्ते में भी उनको खाना नहीं दिया गया.
मजदूरों के भागने के की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मौक पर थानाध्यक्ष, बीडीओ और सीओ पहुंच चुके हैं और फरार मजदूरों को वापस लाने की चल कवायद में जुट गए हैं. इस मामले को लेकर जानकारी मिली कि केरल और राज्य के विभिन्न हिस्सों से जिला वापसी कर रहे करीब 314 लोगों को आईटीआई स्थित ट्रांजिट सेंटर पर ठहराया गया था. साढ़े ग्यारह बजे के करीब कुछ मजदूर ट्रांजिट सेंटर के दरवाजे की ओर लौटे और हंगामा करना शुरू कर दिया. सुबह से लौटे भूख से बिलबिलाते मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और व्यवस्था से गुस्साएं लोगों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया.