ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रंग लाई केंद्र सरकार की पहल, कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों...

रंग लाई केंद्र सरकार की पहल, कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों की मौत की सजा पर लगी रोक

28-Dec-2023 03:57 PM

By First Bihar

DESK: जासूसी के आरोप में कतर की कोर्ट से फांसी का सजा पाए भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को बड़ी राहत मिली है। भारत सरकार की अपील पर कतर की कोर्ट ने सभी 8 पूर्व सैनिकों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने फैसले के खिलाफ कतर की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। भारत सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए कतर की कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।


दरअसल,  इंडियन नेवी के सभी 8 पूर्व सैनिककतर में स्थित अल दहारा कंपनी में काम करते हैं औरसाल 2022 के अक्टूबर महीने से वहां की जेल में कैद थे। कतर ने नौसना के सभी 8 पूर्व जवानों पर आरोप लगाया था कि वे सबमरीन प्रोग्राम को लेकर जासूसी कर रहे थे और भारत उनको काउंसलर एक्सेस के जरिए रिहा कराने की कोशिश कर रहा था।


कतर की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए बीते 26 अक्टूबर को सभी पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई थी। कतर की कोर्ट के इस फैसले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने हैरानी जताई थी और वहां की कोर्ट में अपील दायर की थी। भारत सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए कतर की कोर्ट ने सभी 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की सजा पर रोक लगा दी है।


विदेश मंत्रालय ने बताया है कि मामले को लेकर कतर में स्थित कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने सजा कम कर दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ''विस्तृत आदेश की कॉपी का इंतजार है। हमारी कानूनी टीम आठों भारतीयों के परिवारों के अगले कदम को लेकर संपर्क में हैं। सुनवाई के दौरान एंबेसडर और अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहे।.''