BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
07-Mar-2021 11:00 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : सच ही कहा गया है, प्यार अंधा होता है. प्यार न जात देखता है न ही धर्म. इसी कहावत को सच कर दिखाया है एक प्रेमी युगल ने जिसने मजहब की दीवार को तोड़कर अपने प्यार की नई मिसाल पेश की है. दरअसल मामला है कि दोस्ती के बाद प्यार हुआ तो झारखंड की मुस्लिम लड़की ने बिहार के बेगूसराय के हिंदू लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया. इस शादी की चर्चा अब पूरे जिले में बनी हुई है.
बताया जाता है कि झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली सादिया परवीन उर्फ शालिनी का प्रेम संबंध बेगूसराय के निपानिया गांव के सोहन कुमार दास से दो साल से चल रहा था. दोनों की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब दो साल पहले सोहन हजारीबाग में नन बैंकिंग कंपनी में काम कर रहा था. इसी बीच दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया. करीब दो साल तक चले इस प्रेम प्रसंग के बाद शालिनी सोहन के साथ बेगूसराय पहुंची और हिंदू रीति रिवाज से नौलखा मंदिर में दोनों ने शादी कर ली.
लड़के के परिवार वालों ने भी दोनों को हमेशा साथ रहने का आशीर्वाद दिया. शादी के बाद प्रेमी जोड़ा काफी खुश है. प्रेमी जोड़े ने बताया कि दोनों ने प्यार किया था, प्यार के बाद शादी की है. शालिनी ने कहा कि प्यार में जाति-धर्म नहीं देखा जाता है. उसे सोहन से प्यार हुआ और अब शादी की है. वह उसके साथ हमेशा रहेगी. इधर प्रेमी जोड़े ने कहा कि मंदिर में शादी के बाद कानूनी मान्यता के लिए कोर्ट मैरिज के लिए कागजी कार्रवाई करेंगे.