ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी

पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बेटी डॉ. शीला पांडेय का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बेटी डॉ. शीला पांडेय का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

24-May-2021 11:39 AM

DESK: मुजफ्फरपुर के SKMCH में चिकित्सक रहीं डॉ. शीला पांडेय का पटना में निधन हो गया। डॉ. शीला पांडेय लंबे दिनों से बीमार थीं। डॉ. शीला पांडेय पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की बेटी थीं। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।  


सांसद अजय निषाद और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया। वही आईएमए के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, वरीय चिकित्सक डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ. एनपी सिन्हा, डॉ. एके दास, डॉ. नवीन कुमार ने निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. शीला पांडेय मुजफ्फरपुर के SKMCH में जूनियर क्लीनिकल पैथोलॉजिस्ट के रूप में कार्यरत रहीं। 30 अप्रैल को सेवानिवृत हुई थीं। 


डॉ. शीला पांडेय के पति डॉ. जीतेन्द्र कुमार SKMCH में नेत्र रोग विभाग के वरीय चिकित्सक थे। उनकी सहपाठी रह चुकी डॉ. आभा सिन्हा ने बताया कि डॉ. शीला बहुत मिलनसार स्वभाव की थी। प्रभात तारा से दोनों ने एक साथ पढ़ाई की थी और मुजफ्फरपुर के SKMCH में नौकरी करने के बाद दोनों एक साथ सेवानिवृत भी हुए।