ब्रेकिंग न्यूज़

पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत

Home / news / पूर्व डीजी ने भोरे सीट से किया नामांकन, समाज कल्याण मंत्री ने हथुआ...

पूर्व डीजी ने भोरे सीट से किया नामांकन, समाज कल्याण मंत्री ने हथुआ से किया नॉमिनेशन

13-Oct-2020 08:07 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया चालू है. गोपालगंज में मंगलवार को एनडीए के कई प्रत्याशियो ने नामांकन किया. नामांकन की वजह से गोपालगंज जिला समाहरणालय और हथुआ अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा.


पूर्व डीजी और जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने भोरे सुरक्षित सीट से अपना नामांकन किया. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक मिथिलेश तिवारी ने बैकुंठपुर से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया. जबकि समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने हथुआ से जदयू के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया.


समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने अपना नामांकन किया और कहा की एनडीए के विकास कार्यो को और तेजी लाने के लिए एक बार फिर लोग वोट करें. उन्होंने कहा की सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से 2015 तक जो विकास कार्य हुए है. उसी विकास कार्यो को तेजी से आगे ले जाने के लिए 2020 के चुनाव में भी लोग बढ़चढ़ कर भाग लें और एनडीए सरकार बनायें.