Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
16-Aug-2020 05:44 PM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे चेतन चौहान का निधन हो गया है. 73 साल की उम्र में चेतन चौहान ने आखिरी सांस ली है. चेतन चौहान पिछले दिनों पूर्णा संक्रमित पाए गए थे और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी. बाद में उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.
चेतन चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे. क्रिकेट से राजनीति में आने के बाद चेतन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी अंतिम पारी खेली. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज शाम 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके चेतन चौहान ने बीजेपी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. 1991 और 1998 के चुनाव में बीजेपी के सांसद बने और फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार के अंदर मंत्री हैं.
चेतन चौहान में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले और लगभग 7 वनडे मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. टेस्ट क्रिकेट में चौहान के नाम पर दो हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं.
चेतन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से 1991 में अमरोहा में चुनाव लड़ा और वे वहां से सांसद चुने गए. इसके बाद एक बार फिर 1996 में भाजपा ने उन्हें इसी मैदान में चुनावी जंग के लिए उतारा, लेकिन इस बार वे हार गये. 1998 में चेतन चौहान एक बार फिर सांसद चुने गए. वहीं, साल 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल वे अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं.