ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार: 3 दिन से भूखा था युवक समेत पूरा परिवार, PMO में लगाया कॉल तो 1 घंटे में थानेदार लेकर आ गए राशन

बिहार: 3 दिन से भूखा था युवक समेत पूरा परिवार, PMO में लगाया कॉल तो 1 घंटे में थानेदार लेकर आ गए राशन

12-Apr-2020 07:43 PM

By tahsin

PURNIYA: युवक तीन से भूखा था. उससे खाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा था. उसने सीधे  प्रधानमंत्री ऑफिस में ही कॉल लगा दिया. जिसके बाद उससे घर 1 घंटे में ही सूखा राशन पहुंच गया. युवक जलालगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मदद मिलने के बाद पूरा परिवार खुश है. 

तीन से भूखा था परिवार

मॉडल स्कूल मैदान में रहने वाले शमसाद ने पीएमओ को कॉल कर अपनी समस्या बताई. शमसाद का कहना है कि बीते 3 दिन से वो और उनका परिवार भूखा था. जब कोई मदद आता नहीं दिखा तो अपने किसी साथी से पीएमओ का नंबर लिया और सीधे कॉल कर अपनी परेशानी बतायी. पीएमओ ने उन्हें 2 से 3 घंटे का समय दिया. कॉल करने केअगले ही घंटे जलालगढ़ थाना से पुलिस आई और सूखा राशन मुहैया कराया. शमसाद पीएमओ के इस त्वरित कार्रवाई से बेहद खुश हैं और पीएम मोदी को बार-बार धन्यवाद दे रहे हैं. 

लॉकडाउन में कमाई हो गया बंद

शमसाद ने बताया कि उसके परिवार मे कल 6 लोग है. वह कपड़े घूम-घूमकर बेचता था, जिससे परिवार का भोजन चलता था, लेकिन लॉकडाउन में वह भी बंद हो गया और परिवार के आगे भूखमरी की नौबत आ गई. लेकिन इस राहत से उम्मीद है कि आगे भी उसको सरकारी मदद का लाभ मिलेगा. जिससे इस संकट की घड़ी से वह उबर जाएगा. 


भागलपुर के ती बहनों ने भी मांगी थी मदद

बता दें कि इससे पहले भागलपुर के खंजरपुर में 3 अप्रैल को जब तीन बहनों को खाना नहीं मिला तो विदेश मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बताया कि तीनों बहने कई दिनों से भूखी है. जिसके बाद तुरंत बहनों के पास अधिकारी खाना लेकर पहुंचे थे. तीनों बहनों के मां और पिता नहीं है.