ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी

पूर्णिया: मझवा कांड में बड़ी कार्रवाई, बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई

पूर्णिया: मझवा कांड में बड़ी कार्रवाई, बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई

24-May-2021 04:30 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बायसी अनुमंडल के मझुआ गांव में दिल को दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे। जिसके बाद पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार को लाइन हाज़िर कर दिया और बायसी थाना की कमान सुनील कुमार सुमन को सौंपा।


गौरतलब है कि बीते 19 मई की रात बायसी के मझवा में दर्दनाक घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने कार्रवाई की। बायसी थानाध्यक्ष अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया। एक विशेष समुदाय के आपराधिक चरित्र के लोगों द्वारा महिलाओं और पुरुषों को ना केवल पीटा गया था बल्कि एक की हत्या कर कई घरों में आग लगा दी गयी थी। 


इस घटना पर स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था। विधान पार्षद दिलीप कुमार जयसवाल पूर्व मंत्री सह बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि सहित स्थानीय नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया था और नेताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को भी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप कर पुलिस अधीक्षक को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद कार्रवाई के तहत एक की गिरफ्तारी हुई वही बायसी थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्यवाही की गई।