ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / news / पूर्णिया के 116 गांवों में लगाए गए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, मासिक धर्म...

पूर्णिया के 116 गांवों में लगाए गए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

16-Oct-2022 08:23 PM

PURNEA: पूर्णिया के 116 गांवों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन नोबा जीएसआर के तहत लगाये गये हैं। इस मशीन के लग जाने से मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों से महिलाओं को छुटकारा मिलेगी। उनके लिए अब मासिक धर्म मुसीबत नहीं बनेगी। 


नोबा जीएसआर के तहत चल रही 'संगिनी' मुहिम बिहार और झारखंड राज्य कि महिलाओं और लड़कियों को आसानी से उनके आंगन में सैनिटरी पैड उपलब्ध करा रही है जिसके दौरान अभी तक लाखों महिलाएं इस मुहिम का लाभ ले रही है।


बता दें कि NOBA GSR यानि ‘नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन ग्लोबल सोशल रेस्पोंसिबिलिटी’ ने साल के अंत तक 350 गांवो में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमे अभी तक 185 गांवो में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लग चुका है, और लगातार यह मशीन लग रहा है।


वहीं नोबा प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पूर्णिया एवं कोसी डिवीजन में अभी तक 116 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया जा चुका है और इस सप्ताह के अंदर पूर्णिया एवं कोसी डिवीजन में 31 मशीन लगाया गया, आगे भी चिन्हित जगहों पर यह मशीन लगाया जा रहा है।


संगिनी मुहिम के तहत इस मशीन द्वारा महिलाओं को आसानी से उनके गांव में ही 1 रुपए में ही सैनिटरी पैड उपलब्ध हो रहा है ताकि मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सकें, इसके साथ गांव, स्कूलों में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है जिससे पीरियड से होने वाली बीमारियां से बचाव हो सके।


NOBA GSR की 'संगिनी' मुहिम के बदौलत 185 गांवो के स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने से स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है जिन से पहले लड़कियों को पीरियड के समय स्कूल आ पाना मुश्किल था अब वह स्कूल में ही ₹2 में ही सैनिटरी पैड उपयोग कर प्रतिदिन स्कूल आना उनके लिए संभव हुआ है। वही मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने दान देकर इस मुहिम को सफल बनाया है इसके लिए सभी दाताओं का आभारी हूं। उन्होंने इस मुहिम के साथ जुड़ने और अपना सहयोग करने की अपील की। 

news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image