ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में पानी के विवाद में खूनी खेल, बड़े भाई ने पीट- पीटकर ले ली छोटे भाई की जान

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के चांदपट्टी गांव में पानी गिराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच झगड़े में रजाउल्लाह साफी गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव में शनिवार की रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में पानी गिराने को लेकर दो सगे भाइयों की पत्नियों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। झगड़े में दोनों भाई भी शामिल हो गए।


मारपीट में छोटे भाई रजाउल्लाह साफी गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। रजाउल्लाह को पहले सीएचसी सुरसंड लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, बड़े भाई फिरोज साफी को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विवाद का कारण रास्ते में पानी गिराने को लेकर हुआ झगड़ा था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


परिजन हत्या का एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मृतक के रिश्तेदार गांव पहुंच गए हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता