ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: पटना में रंगदारी नहीं देने पर मिस्त्री को मारी गोली, CCTV में कैद हुई तस्वीर

पटना के गौरीचक में रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने मिस्त्री पर की 5 राउंड फायरिंग। गोली लगने से युवक घायल, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद। पुलिस ने जांच शुरू की।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ का है, जहां रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक मिस्त्री पर दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। हमले की वजह रंगदारी न देना बताया जा रहा है। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक काली टी-शर्ट पहने हुए ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग करता दिख रहा है।


घटना में घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है, जो पुनपुन प्रखंड के जलालपुर गांव का रहने वाला है। आलोक बीते 15 वर्षों से सोहगी मोड़ पर ‘आलोक बैटरी’ नाम से वाहन बैटरी रिपेयरिंग की दुकान चला रहा है। कुछ दिन पहले आलोक से अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी, लेकिन उसने इससे साफ इनकार कर दिया था।


इसके बाद रविवार को दो बाइक सवार हमलावर उसकी दुकान पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली आलोक के पैर में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल से दो गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं जिन्हें बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।


घायल आलोक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के दुकानों और मकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक बदमाश साफ दिखाई दे रहा है जो काली टी-शर्ट में है और खुलेआम पांच राउंड फायरिंग करता है। आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।


पिछले चार दिनों में पटना में तीन हत्याएं और आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों को न पुलिस का डर है और न ही कानून का कोई खौफ। लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।