ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR CRIME: नवादा में दो चचेरे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

नवादा शहर के गोवर्धन मंदिर के पास नारियल पानी बेचने वाले दो चचेरे भाइयों पर अज्ञात युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। एक गंभीर रूप से घायल, दूसरे को इलाज के लिए पावापुरी विम्स भेजा गया। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा के हरिशचंद्र स्टेडियम रोड स्थित गोवर्धन मंदिर के पास सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब नारियल पानी बेचने वाले दो चचेरे भाइयों पर अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरे का प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर किया गया है। 


घटना नवादा शहर के हरिशचंद्र स्टेडियम रोड स्थित गोवर्धन मंदिर के समीप हुई है। जहां जख्मी मोनू कुमार और नीतीश कुमार जो दोनों में आपस में चचेरा भाई भी है। जिसे लगभग 10 से 15 की संख्या में रहे युवकों ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जख्मी मोनू कुमार ने बताया कि वह नवादा शहर के पोस्टमार्टम रोड स्थित डॉक्टर प्रभाकर सिंह के निकट नारियल पानी बेचने का काम करता है।आज देर शाम कुछ युवक वहां आते हैं और नारियल पानी को काटने वाला धारदार दाबी उससे लेकर जबरन चले जाते हैं।


 दोनों भाई अपना दाबी मांगने के लिए उसके पीछे चले जाते हैं और गोवर्धन मंदिर के समीप जब दोनों पहुंचते हैं तो अपना दाबी मांगने पर युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नीतीश कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही मोनू का इलाज जारी है।जख्मी मोनू ने बताया कि सभी युवक उनके दुकान पर आकर नारियल पानी भी पीते है।और आपस मे यह चर्चा कर रहे थे कि आज इसी दाबी से उसे मार देना है।और इतना कहते ही वह दाबी लेकर निकल पड़ता है। घटना के बाद नगर थाना की पुलिस जख्मी से जरूरी पूछताछ करने के लिए पहुंची और जरूरी जानकारियां इकट्ठा की।फिलहाल पुलिस अपराधीयो के पकड़ के लिए इलाके में छापेमारी कर रही है।

REPORT-SONU-NAWADA

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता