ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: बीजेपी ने पप्पू यादव और रोहिणी आचार्य समेत इन लोगों को भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन में माफी मांगने को कहा

Bihar Politics: भाजपा लीगल सेल ने नकली दवा मामले में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पर की गई टिप्पणियों को लेकर पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य और कांग्रेस नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। 15 दिन में माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Bihar Politics:
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भाजपा लीगल सेल ने नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा पर नकली दवाओं से जुड़ी टिप्पणी के मामले में सांसद पप्पू यादव, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।


भाजपा लीगल सेल के समन्वयक आर. दीक्षित ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर इन नेताओं ने 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री जीवेश मिश्रा का किसी भी दवा कंपनी से कोई संबंध नहीं है, न ही वे किसी दवा कंपनी के मालिक हैं।


बता दें कि हाल ही में राजस्थान की राजसमंद कोर्ट ने मंत्री जीवेश मिश्रा को एक 15 साल पुराने नकली दवा मामले में दोषी करार दिया था हालांकि, उन्हें 7,000 का जुर्माना भरने और सदाचार बनाए रखने की शर्त पर रिहा कर दिया गया था। इस फैसले के बाद सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जीवेश मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की थी और उन्हें “नकली दवा माफिया” तक कहा था।


आरजेडी नेता रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर नीतीश सरकार को "लाचार और समझौतावादी" करार देते हुए कहा था कि नकली दवा कारोबारी आज भी मंत्री पद पर बना हुआ है। वहीं, कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ ने नकली दवाओं के नेटवर्क और उसके राजनीतिक संबंधों की जांच की मांग की थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता