ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज, बिहार BJP ने दौरे को बताया ऐतिहासिक

Bihar Politics: मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा नेताओं की सक्रियता तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री मंगल पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ऐतिहासिक दौरा बताया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे को लेकर भाजपा नेताओं का जिलास्तरीय दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मोतिहारी पहुंचे और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।


प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोतिहारी में होने वाला यह कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक होगा। इसमें तीन लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह मोदी की गारंटी है। तेजस्वी यादव द्वारा पत्रकारों पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह केवल पत्रकार का नहीं बल्कि पूरे बिहार का अपमान है। पत्रकार, जो देश के चौथे स्तंभ हैं, बिना संसाधनों के दिन-रात मेहनत करते हैं, उनका अपमान किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। यह टिप्पणी निंदनीय है।


इस मौके पर मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक बात है कि कोई प्रधानमंत्री अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में एक ही जिले में छठी बार आ रहा है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार और मोतिहारी के प्रति विशेष लगाव स्पष्ट होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री 10 वर्षों तक पद पर रहा, फिर भी वह छह बार पूरे बिहार भी नहीं आया, जिले की तो बात ही छोड़िए।

रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता