बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2023 02:21 PM
By First Bihar
DESK: पंजाब के 7 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण 89 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे 23 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है।हिमाचल में हुई बारिश की वजह से यह स्थिति देखने को मिल रही है। भाखड़ा बांध और पौंग डैम से छोड़े गये पानी के बाद यहां चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। इस दौरान पानी में बह जाने से कई लोगों की जान भी चली गयी है। रोपड़ में भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस खुद राहत और बचाव में जुट गये।
पानी में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश उन्होंने की तभी इसी दौरान उनके पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी वजह से पैर में सूजन हो गया। सांप के काटने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल अभी उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि बाढ़ राहत कार्य में वे लगे हुए थे तभी एक जहरीले सांप ने उन्हे काट लिया। हालांकि अभी वे ठीक हैं।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है। बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने काट लिया लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई। भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।
बता दें कि बाढ के पानी में बहने से फिरोजपुर के मल्लावाला में चार युवकों की मौत हो गयी। वही अन्य जिलों में भी कई लोगों की जाने गयी है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मवेशी भी पानी में डूब गये हैं। लोग परिवार के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को विवश हैं। इलाके में राहत और बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...