पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Apr-2024 02:49 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन चार लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है और इन सभी चार सीटों के लिए कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भी सबसे अधिक उम्मीदवार गया (सु) लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में गया (सु) लोकसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के प्रत्याशी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने महागठबंधन और खासकर लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव पूंछकट्टा सियार हैं। मांझी यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि चोर खुद शोर मचा रहा है।
दरअसल, गया में बुधवार को जीतनराम मांझी ने राजद की तरफ से एक्स हैंडल पर एनडीए में परिवारवादियों की जारी की गई लिस्ट पर अपनी प्नतिक्रिया देते हुए मांझी ने कहा कि एक बार जंगल में एक सियार की किसी कारण उसकी पूंछ कट गई। अब पूंछ तो बहुत महत्वपूर्ण चीज होती है, लेकिन जब वो अपनी जमात में गया तो सियार सोच में पड़ गया कि वो क्या बोलेगा ? तो सियार ने कहा की सभी लोग अपनी–अपनी पूंछ काट लो यह बहुत खराब होती है। अब यही बात लालू यादव कर रहे हैं। मांझी यहीं नहीं रुके। उन्होंने लालू यादव को परिवारवाद की परिभाषा भी समझाई। कहा कि परिवारवाद किसको कहते हैं, जिसमें कोई सलाहियत न हो। किसी ने यदि कोई जन आन्दोलन या सामाजिक कार्य नहीं किया हो, उसको अपने प्रभाव के बल पर एमपी, एमएलए बना देना ही परिवारवाद है। लेकिन, जो आंदोलन करके, 20 साल से राजनीति में रहता है और कोई पद प्राप्त करता है, वैसे लोगों के लिए परिवारवाद की बात नहीं कही जा सकती। शायद लालू यादव में शिक्षा का अभाव है, इसलिए परिवारवाद की परिभाषा इस रूप में देते हैं।
उधर, मांझी महिलाओं को सीट नहीं मिली के सवाल पर कहा कि यह अलग बात है, लेकिन महिलाओं के लिए जो पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है, वह किसी ने भी नहीं किया है। मुस्लिम महिलाओं के लिए ट्रिपल तलाक साथ उन्होंने नारी समृद्धि के लिए कई योजनाओं को चलाया है और नहिला आरक्षण का जह समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने के लिए भी ऐसा कहते हैं। नारी और पुरुष सहित सभी के कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी ने काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर किसी भी तरह अंगुली उठाना सूर्य को दीपक दिखाने के बराबर है।